रुद्रपुर में बुक स्टोर पर किताबें खरीदते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। बच्चों के पाठ्यक्रम की पुस्तकें खरीदने के लिए शुक्रवार को रुद्रपुर बाजार स्थित किताबों की दुकानों पर अभिभावक उमड़ पड़े। अधिकांश अभिभावकों ने सीसीएसई के पाठ्यक्रम की पुस्तकें खरीदीं। रुद्रपुर मुख्य बाजार में सुबह करीब नौ बजे से दुकानें खुलनीं शुरू हुई। हालांकि साढ़े 10 बजे तक तीन-चार दुकानें खुली नजर आईं। विनोद पुस्तक भंडार और अरोरा स्टेशनरी में किताबें खरीदने के लिए अपेक्षाकृत अधिक भीडभाड़ रही, अन्य खुलीं दुकानों पर सुनसानी रही। पुस्तक विक्रेताओं का कहना था कि पुस्तकें खरीदने के लिए अभी अभिभावक अधिक संख्या में नहीं आ रहे हैं। सीबीएसई के पाठ्यक्रमों की पुस्तकों की मांग अधिक की जा रही है। इस संबंध में उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही कहती हैं कि सभी पुस्तक विक्रेताओं को एनसीईआरटी की पुस्तकें बेचने के निर्देश दिए गए हैं l एनसीईआरटी की पुस्तकें पर्याप्त मात्रा में हैं