फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं होने की झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, तीन नामजद सहित 11 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर में राशन नहीं होने की झूठी सूचना देना और हंगामा करना लोगों को महंगा पड़ा है। जांच में मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने तीन नामजद सहित 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सत्संग सावन रूहानी मिशन मझराशीला निवासी राम सिंह ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर घर में मौजूद पांच सदस्यों के लिए राशन नहीं होने की सूचना दी थी। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक सतपाल बाबू ने टीम के साथ राम सिंह के घर पहुंचकर जांच की तो रसोई में पर्याप्त मात्रा में राशन मिला था। इसके अलावा ग्राम चकरपुर की महिलाओं ने राशन किट को लेकर तहसीलदार के आवास के बाहर बृहस्पतिवार को हंगामा काटा था। राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार ने हंगामे में शामिल दो महिलाओं मधु और ओमवती की घर जांच की तो वहां राशन मिला। मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने मधु, ओमवती और आठ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा प्रभारी राजस्व निरीक्षक सतपाल बाबू की तहरीर पर राम सिंह निवासी मझराशीला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें