फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास-जवाड़ी मार्ग के डामरीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली गांव के ग्रामीणों ने गौरीकुंड बाईपास से गांव तक मार्ग का डामरीकरण करने की मांग की। मार्ग का डामर नहीं होने से जवाड़ी और दरमोला गांव के ग्रामीण हिचकोले खाकर घरों तक पहुंच रहे हैं। आरपी नौटियाल, एसएस कप्रवाण, डीएस पंवार, केएस कप्रवाण, रवींद्र कप्रवाण, पीएस पंवार, राजेंद्र कप्रवाण आदि का कहना है कि बाईपास से जवाड़ी तक मार्ग बनने से ग्रामीणों को राहत तो मिली, लेकिन मार्ग की खस्ताहाल से कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। साथ ही बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है, जिस कारण ग्रामीणों को अपने घरों तक निर्माण सामग्री व अन्य वस्तुओं की सप्लाई में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मार्ग के मोड़ों की कटिंग और डामरीकरण करने की मांग की। इधर, लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि जल्द ही मार्ग का सर्वेक्षण कर डामरीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें