फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतोली में अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कांडई-दशज्यूला के जगतोली में अराजक तत्व किराएदारों और अन्य लोगों को परेशान कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने राजस्व उपनिरीक्षक को पत्र लिखकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष जयवीर सिंह नेगी, मातबर सिंह नेगी, लक्ष्मी दत्त पुरोहित, दर्शन सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, विवेक कांडपाल, बरदीप सिंह जग्गी का कहना है कि जीआईसी इंटर कॉलेज कांडई-दशज्यूला के ज्यादातर शिक्षक/कर्मचारी जगतोली व पास के गांव में किराए पर रहते हैं। कई दिन से कुछ अराजक तत्व रात के अंधेरे में इन कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। रात होते ही उनके कमरों के आगे शोर-शराबा मचाने के साथ ही अकारण बहस का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षक/कर्मचारी अपने को असुरक्षित मान रहे हैं। उन्होंने राजस्व पुलिस से क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के लिए कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन मर्यादा का संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें