फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत होने पर दिल्ली के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तृतीय केदार तुंगनाथ में सांस लेने में दिक्कत आने के कारण दिल्ली के एक यात्री की मौत हो गई जबकि वृंदावन, मथुरा से आए एक अन्य यात्री की तबियत खराब हो गई। जिसके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार देर शाम को मनीष शर्मा (35) पुत्र मदन लाल शर्मा, निवासी अशोक नगर, नई दिल्ली अपने एक मित्र लक्ष्मी नारायण पुत्र रामदत्त तिवारी, निवासी वृंदावन, मथुरा के साथ केदारनाथ से तुंगनाथ पहुंचा लेकिन 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई के चलते मनीष को वहां सांस लेने में दिक्कत होने लगी और रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर देर रात लगभग एक बजे पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तुंगनाथ पहुंचे लेकिन भारी बारिश के चलते शव को चोपता नहीं लाया जा सका। शनिवार को शव को तुंगनाथ से चोपता के रास्ते ऊखीमठ थाना लाया गया जहां पर पुलिस ने पंचनामा भरा। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि युवक की मौत का कारण सांस फुलना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक तीन दिन पूर्व केदारनाथ यात्रा पर पहुंचा था। दूसरी तरफ वृंदावन, मथुरा निवासी युवक की तबियत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें