नमामि गंगे के तहत दिल्ली से आए विशेषज्ञों के दल ने केदारनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था नेहरू पर्वतारोहण संस्था के पदाधिकारियों से धाम में होने वाले कार्यों के बारे में चर्चा की। विशेषज्ञों ने मंदिर परिसर से लेकर मंदाकिनी व सरस्वती नदी के किनारों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सुरक्षा दीवारों में हो रहे कार्य के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान नमामि गंगे के तहत केदारनाथ में होने वाले कार्यों को लेकर भी निम के तकनीकी सलाहकार संदेश अटेलकर से चर्चा की। अटेलकर ने बताया कि केदारनाथ में आपदा के बाद बची शेष भूमि की सुरक्षा को लेकर विशेषज्ञों से सहयोग मांगा गया है।
विदित हो कि 18 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री उमा भारती केदारनाथ पहुंची थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 हजार करोड़ रुपये के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे में केदारनाथ को शामिल करने की बात कही थी।