रुद्रपुर पीएसी में विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देती सेनानायक पी. रेणुका देवी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। 19वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 40वीं पीएसी को हराकर देहरादून की टीम विजयी रही। तीन दिनी प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को रामनगर आईआरबी प्रथम की सेनानायक पी. रेणुका देवी ने किया।
46वीं वाहिनी के खेल मैदान में वालीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें हैंडबाल, बास्केटबाल, वालीबाल एवं योगा प्रतियोगिताएं होती हैं। हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 46वीं पीएसी और एसडीआरएफ की टीम के बीच मैच खेला गया, इसमें 46वीं पीएसी विजयी रही। बास्केटबाल में 31वीं पीएसी को हराकर 40वीं पीएसी विजयी रही। वहीं योगा में 31वीं वाहिनी पीएसी ओवरऑल चैंपियन रही। इस दौरान 46वीं वाहिनी के सेनानायक सुखबीर सिंह, 31वीं वाहिनी के सेनानायक ददनपाल सिंह, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, उप सेनानायक परीक्षित कुमार, डॉ. जगदीश चंद्रा, सहायक सेनानायक उत्तम सिंह जिमिवाल, पीडी जोशी, रतनमणि पांडेय, राकेश बिष्ट, बलवंत सिंह आदि थे।