फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुश्ता दे रहा हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे, गुलाबराय के पास क्षतिग्रस्त पुश्ता दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बना हुआ है। स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों ने एनएच से पुश्ता निर्माण की मांग की है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से दो किमी आगे गुलाबराय में अनूप नेगी मेमोरियल स्कूल के पास बदरीनाथ हाईवे पर ऊपर की तरफ से टूटा पुश्ता कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पुश्ता ध्वस्त होने के कुछ ही दिन में एनएच व प्रशासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया था लेकिन डेढ़ माह बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। इन हालात में विद्यालय स्तर पर ही पत्थर डालकर पैदल आवाजाही कराई जा रही है। जिलाधिकारी मनुज गोयल का कहना है कि एनएच के अधिकारियों ने पुश्ता निर्माण के लिए स्टीमेट भेजने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें