फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: दक्ष यज्ञ विध्वंस नाटक ने किया भावुक

Thu, 26 Dec 2024 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
मंदाकिनी शरदोत्सव में राजा दक्ष यज्ञ विध्वंस नाटक का मंचन कर
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चौथे दिन वीरांगना महिला संगठन का दक्ष यज्ञ विध्वंस नाटक का मंचन मुख्य आकर्षण रहा। महिला कलाकारों के शानदार अभिनय व संवाद कला ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

मेले के चौथे दिवस के कार्यक्रमों का उद्घाटन भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह नेगी, गणेश तिवारी, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश प्रसाद चमोला और नरेंद्र सिंह रौथाण ने किया। मेले में वीरांगना महिला संगठन रुद्रप्रयाग की ओर से आयोजित नाट्य मंचन में दक्ष प्रजापति के विरोध के बावजूद सती ने जब भगवान शिव को वर चुन लिया तो दक्ष प्रजापति क्रोधित हो जाते हैं। बाद में दक्ष की ओर से सती को कभी मायके न आने की बात कही जाती है। कुछ समय बाद दक्ष प्रजापति विराट यज्ञ कराते हैं लेकिन शिव व सती को बुलावा नहीं भेजा जाता है। शिव के मना करने के बाद भी सती यज्ञ में जाती है। मगर सम्मान नहीं मिलने पर वह हवन कुंड में कूद जाती हैं। माधुरी नेगी के संचालन में हुए कार्यक्रम में बीपी बमोला, माधव सिंह नेगी, विक्रम नेगी, अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल, महासचिव पृथ्वीपाल रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें