फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू

Sun, 14 Feb 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए रामपुर के ग्रामीणों की आपत्ति का निस्तारण कर, लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस मोटर मार्ग के बनने से बच्छणस्यूं पट्टी के मरगांव सहित क्षेत्र के दस से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। वर्षों से खांकरा-खेड़ाखाल पैदल मार्ग से लगे गांवों को अब जल्द सड़क सुविधा मिल जाएगी।

क्षेत्र को जोड़ने के लिए पांच किमी दैजीमांडा-पौड़ीखाल हल्का मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही मार्ग के समरेखण को लेकर रामपुर के ग्रामीणों की आपत्ति का भी निस्तारण कर लिया गया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की कटिंग के लिए शुरुआती छह सौ मीटर मार्ग पर कार्य शुरू कर दिया है। शेष मोटर मार्ग का समरेखण कर विभाग द्वारा जल्द डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। इस मार्ग से रामपुर, मरगांव, कलेथ, पणधारा, पौड़ीखाल सहित 10 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा।

 
अगस्त्यमुनि के ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण का कहना है कि मोटर मार्ग की मांग पिछले पांच दशक से हो रही थी। लंबे प्रयासों से सरकार ने अपनी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


कोट
रामपुर के ग्रामीणों से हुई वार्ता के बाद मार्ग का एलायनमेंट बदलकर सड़क को गांव से होकर आगे बढ़ाया जाएगा। निर्माण कार्य के तहत शुरू के छह सौ मीटर कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। शेष मार्ग के लिए विभागीय स्तर पर कागजी कार्रवाई की जा रही है।
- इंद्रजीत बोस, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें