क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती को विभिन्न मंदिरों, प्रतिष्ठानों, कारखानों और कार्यालयों में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन-यज्ञ करने के साथ ही मशीनों और उपकरणों की पूजा की गई।
बृहस्पतिवार को रोडवेज स्टेेशन की कार्यशाला स्थित मंदिर में कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। सहायक महाप्रबधंक राकेश कुमार ने कर्मचारियों के साथ पूजा-हवन किया। प्रसाद बांटा गया। पूजन पंडित हरिसरन बाजपेई ने संपन्न कराया। वहां उमेश जोशी, चरनजीत सिंह, दयाशंकर सैनी, बलदेव सिंह, देवकी, भगवानो देवी, रजिया बी, देवेंद्र कौर, रमाशंकर बाजपेई, रघुवीर चौधरी, सुजीत कुमार आदि थे।
इधर, एएनझा इंटर कॉलेज के फार्म हाउस में प्रधानाचार्य केके शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ हवन किया। हवन के बाद प्रसाद और भोजन व्यवस्था थी। पूजा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद बल्लभ वैष्णव ने संपन्न कराई । वहां जीएस सिकरवार, एनएल गंगवार ,सुधीर वाजपेई, भरत सिंह, एसएस पांडेय, राजवीर सिंह, एमपी गंगवार, आरपी सिंह, एनएन वर्मा, दीपू, सोम सिंह, सुनील कुमार, विरेंद्र ध्यानी, जेसी भट्ट, वी मंडल, सोनपाल, शिव नारायण, कमला, भरत लाल, सुनील थे। इसके अलावा सिडकुल की कंपनियों, वाहन शोरूमों, मिलों और अन्य जगहों पर भी पूजन और हवन-यज्ञ किए गए।
इधर, लालपुर में शील चंद्र एग्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, महिंद्रा सीआईई, ओम इंड्रस्टीज, रुद्रपुर साल्वेंटएमी, फार्माएफाइन क्योर आदि उद्योगों में विश्वकर्मा भगवान का पूजन किया गया। लंगर का आयोजन किया। आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन, विजय पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थानों पर भी पूजन किया गया। वहां मोहन गोयल, अशोक बंसल, राज कुमार दास, आदित्य कुमार, राम चंद्र प्रजापति, अभिनव कुमार, सीता राम, संजीव सक्सेना थे।
काशीपुर/जसपुर/ बाजपुर। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्षेत्र की फैक्ट्रियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। केवीएस ग्रुप के सीएमडी देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के कारण इस वर्ष भंडारे का आयोजन नहीं किया जा सका। प्रोडक्शन विभाग के कर्मी एसके सिंह, मनीष त्यागी, आरएस पांडे, रविंद्र अग्रवाल व सीएस बिष्ट ने मशीनों की पूजा की और हवन किया।
नैनी पेपर लि. के सीएमडी पवन अग्रवाल व अधिशासी निदेशक मयंक अग्रवाल ने यूनिट के अन्य अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि प्रसाद वितरण, भंडारे का आयोजन शुक्रवार को होगा। सिद्धार्थ पेपर मिल, एसपीएनजी स्पीनिंग मिल, जिंदल वेजीटेबल, फलैक्सी टफ आदि औद्योगिक इकाइयों में भी मशीनों और औजारों की पूजा की गई। मशीनों पर अक्षत, तिलक लगाकर व भगवान विश्वकर्मा को नमन कर पूजा संपन्न कराई गई।
जसपुर में क्षेत्र के प्लांटों और फैक्टरियों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर कारोबार में वृद्धि की कामना की गई। नादेही चीनी मिल, प्लाइवुड फैक्टरी, आरएलएस महाविद्यालय, श्री साईं शिक्षा संस्थान, शिव राइस मिल, पेट्रोल पंप एवं फैक्टरियों में विश्वकर्मा पूजा कर मन्नतें मांगी गईं। उधर विश्वकर्मा धर्मशाला में हवन-यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया।
वहां राजकुमार सिंह, विनय चौहान, अजय प्रताप चौहान, राकेश शर्मा, विकास अग्रवाल, गजराज सिंह, कुलदीप सिंह, मुकेश पधान, रिपुदमन, प्रदीप गोयल, खड़क सिंह चौहान आदि थे। बाजपुर में नगर क्षेत्र के कारखानों, उद्योगों और बिजलीघरों में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई। कारखानों के मालिकों और स्टाफ ने संयुक्त रूप से कलपुर्जों और औजारों का पूजन किया। कई जगह भंडारा आयोजित किया गया। उद्योगों के संचालकों ने भगवान विश्वकर्मा से शुभ-लाभ की कामना की। संवाद
विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाइर्
खटीमा। विश्वकर्मा जयंती क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। जनजाति आईटीआई, पॉलीप्लेक्स, ईस्टर, फाइबर्स फैक्टरी में मशीनों की पूजा अर्चना कर हवन-यज्ञ किया गया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। आईटीआई में संस्थान अधीक्षक विरेंद्र कुमार, हरीश चंद्र, संतोष तिवारी, मुकेश राणा आदि थे। संवाद
रुद्रपुर रोडवेज कार्याशाला में विश्वकर्मा पूजन करते कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR