फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एक ही तकनीशियन के भरोसे सीटी स्कैन और एक्स-रे मशीन

Sat, 20 Dec 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
एक समय पर दो स्थान पर नहीं होने से लोगों को करना पड़ रहा है इंतजार
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित होने से जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार जरूर हुआ है लेकिन तकनीशियन की कमी अब नई समस्या बनकर सामने आ रही है। सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने के बाद से रोजाना तीन से चार मरीज जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
वर्तमान में अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के लिए अलग तकनीशियन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एक्स-रे तकनीशियन को ही सीटी स्कैन मशीन का संचालन भी करना पड़ रहा है। इससे एक ओर जहां तकनीशियन पर कार्यभार बढ़ गया है वहीं एक समय में दो स्थानों पर उपलब्ध न हो पाने के कारण एक्स-रे जांच कराने वाले मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन लगने के बाद से लोगों में खासा उत्साह है और प्रतिदिन तीन से चार मरीजों का सीटी स्कैन किया जा रहा है। हालांकि तकनीशियन की कमी के कारण जांच में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से शासन को अवगत कराया गया है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा भी इस संबंध में शासन से पत्राचार किया गया है। सीएमएस ने कहा कि शीघ्र ही सीटी स्कैन के लिए अलग तकनीशियन की तैनाती के बाद मरीजों को एक्सरे और सीटी करने में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें