फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से फसलें नष्ट, सड़कें अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के बड़मा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। साथ ही पैदल रास्ते और मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बड़मा पट्टी में मूसलाधार बारिश से धरियांज व किरोड़ा गांव के मध्य बहने वाला गदेरा उफान पर आ गया जिससे दोनों गांवों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर दौराना किरोड़ा गांव में एक मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं क्षेत्र को केदारघाटी से जोड़ने वाला मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग भी जगह-जगह अवरुद्ध हो गया है। साथ ही सिलगढ़ पट्टी के चोपड़ा, कुरछोला, जखोली गांवों में आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बड़मा संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत, उक्रांद के जिला उपाध्यक्ष मोहित डिमरी, छात्र नेता अमित उच्छोली ने प्रशासन से क्षेत्र का भ्रमण कर क्षति का आकलन करने की मांग की है। साथ ही प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने के साथ ही क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों व सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें