फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बारिश और ओलावृष्टि से फसलें हुईं बरबाद

Thu, 07 May 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जखोली। ब्लॉक के धनकुराली और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। रोज शाम के समय तेज हवाओं के साथ हो रही भारी ओलावृष्टि से खेतों में आलू और मटर की फसल बरबाद हो गई है। वहीं सेब, कीवी और माल्टा के बगीचों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है और यहां के किसान नकदी फसलों से अपनी आजीविका चलाते हैं। प्रभावित काश्तकार नरेंद्र कुंवर सिंह, रघुवीर सिंह, करण सिंह और पूरण सिंह ने कहा कि इस बार फसल से अच्छी आय की उम्मीद थी लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से सब नष्ट कर दिया। कुंदन सिंह, प्रेम सिंह, मोहित सिंह और विजय सिंह ने फसलों के मुआवजे की मांग की। वहीं जिला उद्यान अधिकारी राजेश जसोला ने बताया कि नुकसान का सर्वेक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें