फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों ने आत्महत्या कर दी जान

Tue, 07 Jun 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में अलग-अलग स्थानों पर एक नेपाली सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। रेगुलर व राजस्व पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पहली घटना पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत रामपुर की है।
विज्ञापन


वहां सुधीर (19) पुत्र स्व. श्याम लाल ने सोमवार रात घर के आंगन में खड़े डैंकण के पेड़ पर फांसी लगा दी। मंगलवार को मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस उप निरीक्षक जेपी वाल्मीकि ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। सोमवार रात पहले उसने घर के कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया।

इस दौरान परिजनों के समझाने पर वह मान गया। बाद में फिर उसने स्लैब में रखी पुरानी साड़ी से पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्मीत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ मंगलवार सुबह 6.30 बजे अगस्त्यमुनि मेें नेपाल निवासी अली बहादुर (43) ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि खोजबीन के दौरान सुबह नौ बजे उसका का शव बरामद कर लिया गया। पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बताया गया कि नेपाली मजदूर कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था।

उधर, जखोली ब्लाक के धारकोट गांव निवासी भरत सिंह (53) पुत्र स्व. फते सिंह ने घर से करीब एक किमी दूर लस्तर नदी के किनारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर जान दे दी। मंगलवार सुबह 7 बजे धारकोट गांव की कुछ महिलाएं जब घास लेने नदी किनारे गई तो वहां उन्हें पेड़ से लटका शव दिखा। शव की शिनाख्त क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी ने अपने जेठ भरत सिंह के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे।

स्थायी तैनाती व भुगतान को लेकर उनका विभाग से विवाद चल रहा था। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक को न्याय देने की मांग की। सूचना पर ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। इधर, चौकी प्रभारी एमएल शाह ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक व्यक्ति मांगों को लेकर दो बार पेड़ पर भी चढ़ चुका था।

ट्रक हादसे में युवती की मौत
तिलवाड़ा। मयाली मोटर मार्ग पर मरड़ीगाड़ में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कंचन (19) पुत्री महीपाल सिंह निवासी डोभा-डडोली की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक उपेंद्र सिंह पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती चालक की मंगेतर थी।

यूटीलिटी गिरी, चालक की मौत
चंबा (टिहरी)। चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर जाखचौरा के समीप यूटीलिटी के गहरी खाई में गिरने से वाहन चालक राम सिंह नेगी (35) पुत्र उम्मेद सिंह  दूनगड़ी, रामगांव थौलधारकी मौके पर मौत हो गई। सोमवार देर रात चंबा से कोटी कालोनी की ओर जा रही यूटीलिटी जाखचौरा के समीप बैक करते समय गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर 108 कोटी कालोनी और चंबा पुलिस मौके पर पहुंचे। वाहन के गहरी खाई में गिरी होने से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें