फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात आयोजित एक विवाह समारोह में कुछ युवकों के बीच डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। घायल की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में ट्रांजिट कैंप वार्ड दो निवासी दलीप विश्वास का कहना है कि बीते मंगलवार रात को वह अपने दोस्त राजेश मंडल की शादी में शामिल होने ठाकुरनगर गया था। इस दौरान वह डीजे पर डांस करने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे डीजे से नीचे उतार दिया। विरोध करने पर युवक मारपीट पर करने लगे। विवाद बड़ा तो एक युवक ने शराब की बोतल से उस पर वार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह घायल हो गया। समारोह में मौजूद अन्य लोगों ने बीचबचाव कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दलीप के अनुसार मारपीट करने वाले युवकों ने उसकी जेब से छह हजार की नगदी भी छीन ली। दलीप की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें