फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। युवती ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में ट्रांजिट कैंप निवासी युवती का कहना है कि क्षेत्र में रहने वाला एक युवक अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। रविवार को वह अपने घर से बाजार के लिए जा रही थी इसी दौरान छेड़छाड़ करने वाले युवक ने उसका रास्ता रोककर अभद्रता शुरू कर दी। उसने घर जाकर सारी बात अपने भाई को बताई। आरोप है कि जब उसका भाई युवक को समझाने उसके घर पहुंचा तो युवक ने अपने दोस्तों संग भाई की पिटाई कर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें