रुद्रपुर। पंतनगर थाना पुलिस ने रविवार को अंग्रेजी शराब से भरी बोलेरो को पकड़ लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
एसएसपी के निर्देश पर पंतनगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान बोलेरो (यूपी 21यू-9699) को रोका गया। जांच के दौरान बोलेरो में पांच पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बोलेरो सवार टांडा बादली रामपुर यूपी निवासी मनोज कुमार, नई बस्ती गूलरभोज निवासी धर्म सिंह व नलई सितारगंज निवासी मनोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी के खिलाफ 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया है।