रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर बिना हेलमेट के बाइक पर फर्राटा भर रहे तीन नाबालिगों को पकड़ने के चक्कर में एक सीपीयू कर्मी की बाइक रपट गई। सीपीयू के उमेश सोनकर बृहस्पतिवार शाम नैनीताल रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फुलसुंगा की ओर से एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के सवार होकर तीन नाबालिग निकले। उमेश ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन नाबालिग भाग लिए। सिद्धू बार के सामने उमेश की बाइक नाबालिगों की बाइक से टकरा गई जिससे उमेश के साथ ही तीनों मामूली रूप से चोटिल हो गए। सभी को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।