फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को अगवा करने का प्रयास, पुलिस को सौंपी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस को सौंपी तहरीर में छतरपुर निवासी आशदीप सिंह ने कहा कि बुधवार शाम उसके पिता गुरदेव सिंह गांव में स्थित अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और पिता को अगवा करने की नीयत से तमंचे के बल पर वाहन में बैठा लिया। किसी ने उसे इस बात की सूचना दी तो वह पिता की खोज में पहुंचा। छतरपुर चौराहे पर उसे देखने के बाद अगवा करने वाले युवकों ने उसके पिता को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। आशदीप का कहना है कि उसके पिता को अगवा करने वाले बिजली चोरी करते हैं और शिकायत करने पर उनसे रंजिश रखते हैं। आशदीप की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें