रुद्रपुर। पुलिस को सौंपी तहरीर में ट्रांजिट कैंप निवासी बबलू का कहना है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कुछ समय पूर्व उसने फुलसुंगा निवासी एक युवक से चार लाख 90 हजार रुपये में एक प्लॉट का सौदा किया। रजिस्ट्री से पहले ही प्लॉट स्वामी का देहांत हो गया। इसके बाद वह मृतक की पत्नी के पास पहुंचा और उससे प्लॉट की रजिस्ट्री करने को कहा लेकिन मृतक की पत्नी ने प्लाट की रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया। जब उसने महिला से प्लॉट की रकम वापस मांगी तो महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के साथ ही डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को तहरीर सौंपकर मामले की शिकायत की है। बबलू की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।