फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध उपखनिज निकासी में दो वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि टीम ने हल्द्वानी-किच्छा मोटर मार्ग में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 टायरा दो ट्रक (यूपी 25 डीटी 0717) और (यूपी 25 एटी 0879) को रॉयल्टी से अधिक उपखनिज निकासी पर शांतिपुरी के पास पकड़ लिया। दोनों वाहनों में क्रमश: 86 क्विंटल और 80 क्विंटल से अधिक उपखनिज लदा हुआ था। टीम को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। दोनों वाहन स्वामियों/चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर वाहनों को सीज कर दिया गया है। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश तिवारी, सतेंद्र दुबे, कैलाश भाकुनी, राजेंद्र लटवाल, शाहिद बेग, अमजद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें