फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर महिला को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर निवासी एक महिला ने क्षेत्र के ही एक युवक पर उसे अगवा कर बंधक बनाने के बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस द्वारा महिला की सुनवाई ना करने पर महिला ने एसएसपी को मामले की तहरीर सौंपी है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को सौंपी तहरीर में बाजपुर निवासी एक महिला का कहना है कि 25 मार्च को वह अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी। घर वापसी के दौरान क्षेत्र के ही एक युवक ने उसे रास्ते में घेर लिया और उससे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसे जोर जबरदस्ती से अपनी कार में बैठाकर अगवा किया और बंधक बनाया। उसके साथ मारपीट भी की। महिला के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण वह अपने पति से अलग रहती है और इसी कारण से उसका पति उससे नफरत करता है। महिला ने उसे अगवा करवाने के पीछे भी अपने पति का हाथ होने की बात कही है। एसएसपी ने बाजपुर थाना पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें