फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। क्षेत्र के धीमरी ब्लॉक निवासी समरपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि बीते वर्ष 25 दिसंबर को कालीनगर बाजार से उसकी बाइक (यूके 06 4सी 5972) चोरी हो गई थी। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को छत्तरपुर के साप्ताहिक बाजार से हल्दी पंतनगर निवासी आसिफ अली, बरखेड़ा अमरोहा निवासी महेंद्र कुमार, मुनबारपुर नौगांवा निवासी नवनीत कुमार और मेहंदी सराय अमरोहा निवासी सुमीत यादव को समरपाल की चोरी हुई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 229, 379, 411 के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई कीर्ति भट्ट, कपिल कंबोज, कांस्टेबल हेम चंद्र, सुभाष कुमार, प्रमोद कुमार, भुवन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें