फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स को सोना बेचने आये दो संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान में सोना बेचने आए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामले में एक आभूषण विक्रेता ने युवकों पर नकली सोने का कारोबार करने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

रंपुरा निवासी युवक की ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान है। बीते बुधवार को दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और सोना बेचने की बात कही। कुछ देर की बातचीत के बाद दुकान स्वामी ने युवकों से सौदा भी तय कर लिया। युवकों के जाने के बाद दुकान स्वामी को पता चला कि उक्त युवक कुछ दिन पहले क्षेत्र में सोने के आभूषण बेचने वाले कुछ और दुकानदारों के पास भी गए थे लेकिन सौदा तय होने के बाद उन्होंने सोने की डिलीवरी नहीं दी। इससे दुकान स्वामी ने युवकों पर नकली सोने का कारोबार कर लोगों को ठगने का अंदेशा जताया है। दुकान स्वामी की ओर से थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें