रुद्रपुर। किच्छा बाईपास पर देशी शराब की दुकान चलाने वाले व्यापारी से एक युवक ने मारपीट कर उसे अपनी कार से कुचलने का प्रयास किया। दुकान के सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
सुभाष कॉलोनी वार्ड 29 निवासी मदनमोहन सिंह ने बताया कि उसकी किच्छा बाईपास पर देशी शराब की दुकान है। रविवार रात को कार सवार एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और खुद को दुुकान का मालिक बताते हुए स्टॉक चेक करवाने को कहा। मना करने पर कार सवार ने अभद्रता की। दुकान के स्टाफ ने भी युवक को समझाया लेकिन वह मारपीट पर उतारूहो गया।
मदनमोहन का आरोप है कि जब वह दुकान बंद कर घर जाने लगा और स्कूूटी स्टार्ट की तो युवक ने उसे कुचलने के इरादे से कार से स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें वह बच गया इसके बाद युवक ने फिर से उसे कुचलने का प्रयास किया। पूरा घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मदनमोहन की तहरीर और सीसीटीवी फुुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।