फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माक्र्सवादी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बाल विकास विभाग में व्याप्त भष्ट्राचार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पार्टी ने पुराने विकास भवन में 37 दिन से धरना दे रहे अखिल भारतीय किसान सभा और सीआईटीयू को समर्थन देते हुए शासन-प्रशासन से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को संगम बाजार से रुद्रा कांप्लेक्स तक रैली निकाली गई। इसके बाद धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल ने कहा कि जनपद में महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त धांधली हो रही है। कार्यालय में मनमानी से काम होता है। नियम-कानून को ताक पर रखकर जनता के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्यूंखर गांव में आरक्षित पद पर सामान्य जाति की महिला की नियुक्ति की गइ है। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी प्रकरण की उचित जांच नहीं की जा रही है। आला अधिकारी विभागीय अधिकारी को बचाने में जुटे हुए हैं। इस मौके जिलामंत्री बीरेंद्र गोस्वामी, अषाड़ सिंह, पुरूषोत्तम पुरी, मनीष पंवार, नवदीप कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें