फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल की कंपनी में बिस्किट लेने पहुंचा ट्रक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। फुलसुंगा निवासी रविंद्र कुमार ने पांच वर्ष पूर्व तीन लाख रुपये में एक सेकेंड हैंड ट्रक खरीदा था। इससे वह सिडकुल की कंपनियों का माल सप्लाई करता था। दो दिन पूर्व रविंद्र ट्रक लेकर सिडकुल की पारले कंपनी में बिस्किट की डिलीवरी लेने पहुंचा। यहां रात में ट्रक खड़ा कर वह घर चला गया। दूसरे दिन सुबह फैक्ट्री पहुंचा तो ट्रक गायब था। कंपनी के कर्मचारियों को भी ट्रक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि रविंद्र की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस की दो टीमों को रामपुर और बरेली में दबिश के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें