फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घरों में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में ऊर्जा निगम की टीम ने नई बस्ती खेड़ा और करतारपुर रोड पर छापा मारकर सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी। पुलिस ने केबिल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीओ विद्युत अंशुल मदान के नेतृत्व में टीम ने नई बस्ती खेड़ा में मो. अहमद, जावेद अली, शमशुल हसन, सियाराम के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। यहां एलटी लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने तीनपानी से करतारपुर रोड जाने वाले मार्ग पर देवब्रत मंडल, नसरुद्दीन, आनंद के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस सात लोगों के खिलाफ बिजली अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। टीम में अवर अभियंता पारुल कुमार, लाइनमैन रूप बसंत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें