रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने क्षेत्र में ही रहने वाले एक कथित पार्षद पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में महिला का कहना है कि मंगलवार सुबह वह अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छेड़छाड़ करने वाले युवक ने खुद का पार्षद बताते हुए उसे अगवा करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।