फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोया रहा परिवार, चोर कर गये सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रंपुरा वार्ड 21 निवासी राजेश कुमार ने पुुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी रेलवे स्टेशन के बाहर किराने की दुकान है। सोमवार रात दुकान बंद कर वह घर पहुंचा और सो गया। सुबह आंख खुलने पर देखा तो घर के दूसरे कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। इसके साथ ही अलमारी में रखी एक लाख बीस हजार की नगदी, तीन मोबाइल, सोने की एक अंगूठी और झूमके आदि गायब थे। जेवरात के खाली डब्बे मकान की छत पर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें