रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप जगतपुरा निवासी विकास यादव सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। बीते शनिवार शाम को विकास पैदल ही फैक्ट्री से घर आ रहा था। जगतपुरा के पास ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने विकास का मोबाइल झपट लिया। वहीं आवास विकास निवासी कमलजीत भी सिडकुल की एक फैक्ट्री से काम कर लौ रहा था। सिडकुल क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घेर कर उसके साथ मारपीट कर और उसकी जेब में रखी पांच हजार की नकदी छीन कर फरार हो गए। दोनों ही मामलों में संबंधित थानों की पुलिस छानबीन कर रही है।