फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट से पटाखा छोड़ने के विरोध पर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम दभौरा टांडा निवासी राकेश ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 21 मार्च को उसके घर के बाहर गांव के कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़ रहे थे। विरोध करने पर इन युवकों ने उसके भाई बलराम सिंह के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम मुकंदपुर निवासी हरजिंदर सिंह, बंटी, मंजीत, त्रिलोक सिंह उर्फ राजू और बलजीत सिंह उर्फ बब्बू व दभौरा निवासी रवि, राजेश, सोनू आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें