रुद्रपुर। आवास विकास चौकी क्षेत्र में उधारी की रकम मांगने पर एक युवक ने दूसरे पर तमंचा तान दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में मलसा निवासी रवि बांगा पुत्र हाकिमचंद ने कहा कि एक वर्ष पूर्व उसने प्रीत विहार निवासी युवक को एक लाख रुपये उधार दिए थे। मंगलवार देर शाम वह किसी काम से रुद्रपुर आवास विकास आया था यहां उसे रकम उधार लेने वाला युवक दिखा। आरोप है कि उसने जब उससे पैसे मांग तो वह गालीगलौज पर उतर आया। विरोध करने पर उसने तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर लोग जमा हुए तो वह भाग गया। आवास विकास चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।