फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपता में दुकान का शटर तोड़कर लाखों कके मोबाइल सेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के चोपता में एक दुकान में अज्ञात चोरों ने फर्श और शटर का ताला तोड़कर दो लाख के स्मार्ट फोन सेट पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में बीते चार-पांच माह में चोरी की यह छठवीं घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह प्रात: 8.30 बजे फलासी गांव निवासी संतोष नेगी जब चोपता बाजार अपनी दुकान में पहुंचे तो उन्हें शटर का ताला टूटा मिला और सामने कुछ सामान बिखरा हुआ था। अंदर देखा तो अलग-अलग कंपनियों के 30 स्मार्टफोन सेट गायब मिले, जिनकी कीमत दो लाख रुपये है। पीड़ित ने राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर सौंपते हुए चोरों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इधर, व्यापार संघ के अध्यक्ष योगंबर कुनियाल, मधुसूदन राणा, दीपक राणा, रवि करासी आदि का कहना है कि बीते कुछ समय से अज्ञात चोरों का गिरोह चोरों है, जो समय-समय पर दुकानों व घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। चोपता क्षेत्र के 13 से अधिक ग्राम पंचायतों का मुख्य बाजार है। ज्यादातर दुकानदार गांवों के हैं, जो शाम को दुकानें बंद कर घरों को जाते हैं, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों व स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कस्बे में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें