फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के सहयोग से ही रुकेगा अपराध: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/काशीपुर। डीआईजी जगत राम जोशी ने जिले में पुलिस सारथी अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान रुद्रपुर से लेकर खटीमा क्षेत्र तक के पुलिस की ओर से जोड़े गए सारथियों को कार्ड जारी किए गए। डीआईजी पुलिस के सारथी बने लोगों से अपराध रोकने में मदद करने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में हुए पुलिस सारथी अभियान कार्यक्रम में डीआईजी ने कहा कि पुलिस कर्मी जनता के बीच जाकर उनसे संवाद करें और समन्वय बनाएं। जनता के बीच पुलिस कर्मी अपनी अच्छी छवि बनाएं। उन्होंने सारथी अभियान के जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक पुलिस कर्मी को 10 लोगों से जुड़ने का टास्क दिया गया है। यह पुलिस को अपने गांव, घर के आसपास होने वाले विवादों, संदिग्ध लोगों, जमीन के विवाद आदि की सूचनाएं देंगे। सूचना पर पुलिस जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी।
विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पुलिस जनता के साथ मिलकर ही अपराधों पर काबू पा सकती है। उन्होंने पुलिस के अभियान की सराहना की। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि सारथी अभियान से लोग पुलिस से जितना जुड़ेेंगे, उतना ही फायदा होगा। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस सारथी बने लोगों से सूचनाएं एकत्र करेगी। जांच के बाद जो भी सही होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर से खटीमा तक 802 लोगों को सारथी अभियान से जोड़कर कार्ड दिए गए हैं। संचालन एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने किया। इस दौरान 46वीं वाहिनी के सेनानायक सुखवीर सिंह, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार, सुरजीत सिंह, इंस्पेक्टर संजय पाठक, एसओ ट्रांजिट कैंप विद्यादत्त जोशी, एसओ पंतनगर अशोक कुमार, रुद्रपुर एसएसआई बीसी जोशी, एसआई प्रभात कुमार, एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल आदि थे। उधर, काशीपुर में रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी जगत राम जोशी ने करीब छह सौ सारथियों को कार्ड वितरित किए। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि दिनेशपुर, गदरपुर, केलाखेड़ा, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर सर्किल से दो हजार सारथी बनाए गए हैं। वहां एसएसपी, एएसपी क्राइम, सीओ बाजपुर दीपशिखा अग्रवाल, सीओ मनोज कुमार ठाकुर, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह समेत अन्य थानाध्यक्ष और एसआई मौजूद थे।
विज्ञापन

बिछड़े बच्चे की सूचना देने वाले सारथी सम्मानित
रुद्रपुर। जिला अस्पताल से बिछड़े दो बच्चों की सूचना देने वाले सारथी सुखदेव सिंह और सोमपाल सिंह को डीआईजी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बता दें कि दो बच्चे 15 नवंबर जिला अस्पताल से गायब हो गए थे, जिन्हें सोमपाल और सुखदेव ने देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। साथ ही दोनों बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।
लोगों ने दिए सुझाव
रुद्रपुर। सारथी अभियान के तहत जोड़े गए लोगों ने पुलिस को सुझाव दिए। इस दौरान लोगों ने ट्रैफिक, नशे के खिलाफ अभियान, हेलमेट अभियान और सीपीयू की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सुझाव दिए। अधिकारियों ने सुझावों पर अमल करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें