फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीजों के लिए एक और वार्ड बनाया

विज्ञापन
रुद्रपुर में कोलोना वायरस की प्रचार सामग्री प्राप्त करते बीपीएम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में कोरोना वायरस को लेकर एहतियातन जिला अस्पताल में मरीजों के लिए तीन बेड का एक और वार्ड बना दिया गया है। हालांकि जिले में अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सभी ब्लॉकों में कार्यरत बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) को प्रचार सामग्री सौंपी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हैं। मंगलवार को भी खटीमा में नेपाल सीमा पर लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं, पंतनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट न आने से स्क्रीनिंग नहीं हुई। जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए तीन बेड का नया वार्ड बना दिया गया है जबकि पूर्व में पांच बेड का वार्ड बनाया जा चुका है।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में दो वार्ड बनाए गए हैं। जरूरत पड़ी तो एक वार्ड और बनाया जा सकता है। लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के तहत जिले में कार्यरत सभी बीपीएम को प्रचार सामग्री के लिए फ्लेक्सी दी। इसके माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव और लक्षण के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को 800 ट्रिपल लेयर मास्क, 80 एन95 मास्क और छह पीपीई किट भी दी गई। डीएम कार्यालय, विकास भवन और सीएमओ कार्यालय में कोरोना वायरस स्टैंडी लगाई गई। जिन सरकारी अस्पतालों में ओपीडी होती है, वहां पर फ्लेक्सी लगाई गई। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि मंगलवार को कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि शंघाई शहर से माता-पिता के साथ लौटी बच्ची की तबीयत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें