फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगुली कटी तो कंपनी ने निकाला, राशन के पड़े लाले

विज्ञापन
रुद्रपुर श्रम विभाग कार्यालय में राशन की मांग को लेकर पहुंचा श्रमिक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में एक श्रमिक की अंगुली कटने के बाद उसके परिवार में रोजी-रोटी का संकट आ गया है। राशन कार्ड नहीं होने पर प्रशासन की ओर से श्रमिक को लॉकडाउन की शुरुआत में पांच किलो आटा और चावल दिए गए थे। राशन खत्म होने के बाद मकान मालिक और आस-पड़ोस के लोगों ने राशन दिया। सोमवार को श्रमिक राशन की मांग को लेकर श्रम विभाग पहुंचा, वहां के कर्मचारियों ने उसे कलक्ट्रेट रवाना कर दिया। सिडकुल की सेक्टर-6 में स्थित कूकर बनाने वाली एक कंपनी में श्रमिक मनोज कुमार वर्मा काम करता था। मनोज ने बताया कि करीब तीन महीने पहले प्रेस मशीन से दाहिने हाथ की दो अंगुली कट गईं। अंगुली कटने के बाद कंपनी की ओर से श्रमिक का 15 दिन तक उपचार व नगद पांच हजार रुपये दिए गए। उसके बाद उसे प्रबंधन ने कंपनी से निकाल दिया, निकाले जाने पर लेबर कोर्ट में कंपनी के खिलाफ केस किया। कंपनी पर आरोप लगाया कि मशीन खराब होने के बावजूद उससे जबरदस्ती मशीन चलवाई गई। इस कारण उसने लेबर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। श्रमिक मनोज ने बताया कि लॉकडाउन होने के कारण परिवार में आर्थिक संकट के साथ ही राशन का भी संकट आ गया है। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे मौजूद हैं। राशन की किल्लत होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से सिर्फ एक बार राशन दिया गया, राशन की मांग को लेकर श्रम विभाग कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें