फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार संघ ने लोनिवि कार्यालय में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय ठेकेदार संघ ब्लॉक शाखा ने चार सूत्री मांगों को लेकर लोनिवि कार्यालय में धरना-प्रदर्शन के साथ तालाबंदी की। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को पंजीकृत ठेकेदार जलसंस्थान कार्यालय के समीप एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के साथ लोनिवि कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकार से रॉयल्टी, जीएसटी और पंजीकरण की व्यवस्था को पूर्ववत रखने और ई-टेंडरिंग निविदा 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ करने की मांग की। आक्रोशित ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में काम कर रहे अधिकारी/कर्मचारियों को उनके कक्षों से बाहर निकाला और तालाबंदी की। प्रदर्शनकारियों में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कोषाध्यक्ष विनोद रावत, उपाध्यक्ष बंशीधर अंथवाल, मीडिया प्रभारी कुंवर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह पंवार, सतीश मैठाणी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें