जिलाधिकारी डा. राघव लंगर के आश्वासन पर संविदा श्रमिक संघ ने अपना एक आंदोलन पखवाड़े के लिए स्थगित कर दिया है। संगठन ने 15 दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में संविदा श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से भेंट की। जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत कराते हुए विभागीय संविदा पर तैनाती और बैंक के माध्यम से मानदेय सहित अन्य मांगों पर उचित कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर डीएम ने जलसंस्थान के ईई को फोन से 15 दिन में आंदोलित कर्मियों की मांगों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि कर्मियों के हितों को ध्यान में रखकर ही कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर संविदा कर्मियों ने क्रमिक धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। संघ ने यह भी चेतावनी भी दी कि चार अप्रैल तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय में धरना व आमरण अनशन शुरू कर देंगे।