जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने सूर्याप्रयाग-मुसढुंग मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम को सड़क से जुड़ी समस्याओं को सूचीबद्ध करने को कहा।
डीएम ने मोटर मार्ग के निर्माण और रखरखाव में बरती जा रही उदासीनता पर पीएमजीएसवाई और लोनिवि के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
जिलाधिकारी ने 10 किमी लंबे सूर्याप्रयाग-मुसढुंग मोटर मार्ग के निरीक्षण के दौरान कटिंग सहित टूटे पुश्ते और निकास नाली का जायजा लिया।
मुसढुंग गांव के ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि सूर्याप्रयाग-मुसढुंग और विजयनगर-तैला मार्ग जिस स्थान पर लिंक हो रहे हैं, वहां भू-धंसाव होने से दोनों मार्गों के साथ अनुसूचित बस्ती को भी खतरा हो गया है।
यहां पर लोनिवि ने बैंड कटिंग भी मानकों के तहत नहीं की है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों ने कटिंग में कोताही बरतने का आरोप लगाया। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मार्ग को शीघ्र बेहतर किया जाएगा। विदित हो कि बीते 18 जनवरी को अमर उजाला ने दो विभागों के फेर में फंसी सड़क बदहाल, शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने मंगलवार को मार्ग का निरीक्षण किया था।
18 जनवरी पेज आठ की पीडीएफ लगानी है।