रुद्रप्रयाग में बेलणी में नए पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना देते हुए कांग्रेसी।
- फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ व केदारघाटी को जोड़ने वाले जर्जर हो चुके बेलणी मोटर पुल के स्थान पर नया पुल नहीं बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने धरना दिया। उन्होंने एक माह के भीतर नए पुल का निर्माण शुरू नहीं होने पर जनांदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल के नेतृत्व में कांग्रेसी बेलणी पुल के समीप एकत्रित हुए और नए मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना शुरू किया। जखोली के ब्लॉक के प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि जर्जर हो चुके पुल से भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा है। बावजूद जिले की 75 फीसदी जनता को जोड़ने का यह एकमात्र साधन है। कुछ ही दिनों में मानसून सीजन खत्म होते ही केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़नी लगेगी। ऐसे में मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में भारी जाम से इंकार नहीं किया जा सकता है।
धरना देने वालों में पालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, सभासद संतोष रावत, राजेंद्र नौटियाल, दीपक भंडारी, संदीप नेगी, नरेश नौटियाल, त्रिलोक सिंह नेगी, बंटी जगवाण, लक्ष्मण रावत, नरेंद्र रावत आदि शामिल थे।