फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका यूपी सरकार का पुतला, फांसी की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर के आंबेडकर पार्क में पुतला फूंकते मजदूर यूनियन के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
हाथरस में हुई दरिंदगी से आक्रोशित कांग्रेस और उसके घटक संगठनों महिला और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीडी चौक पर मृतका को न्याय दो नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि पूरी घटना को लेकर यूपी सरकार की रवैया बेहद शर्मनाक रहा है। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए यूपी सरकार का पुतला फूंका। वहां सीपी शर्मा, किशोर कुमार, नंदलाल प्रसाद, राजेश कुमार, शैलेंद्र प्रताप, मंगल सिंह, जयकिशन सिंह, सीपी शर्मा, अमनदीप सिंह, प्रतिमा, वीना शर्मा, हेमा, राघव सिंह, निक्को काहलों, निशा शर्मा, नीरु आदि थे।
इधर, इंट्रार्क मजदूर संगठन के आह्वान पर आंबेडकर पार्क में पुरुषवादी मानसिकता का पुतला दहन किया गया। उन्होंने योगी सरकार और हाथरस के डीएम, एसडीएम, एएसपी को बर्खास्त करने एवं 29 सितंबर की घृणित घटनाक्रम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को दंडित करने की मांग की। वहां यूनियन के महासचिव सौरव कुमार, पान मोहम्मद, दिनेश, कैलाश चंद, मुकुल, धीरज जोशी, सूरज चौहान, वंदना, गोपाल गौतम आदि थे।
विज्ञापन

उधर, गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भुवनचंद्र आर्य को सौंपा। वहां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव महाजन, अमित ढींगरा, ओम प्रकाश सैनी, अंकुर कश्यप, जगदीश कंबोज, बलविंदर कंबोज, प्रकाश रानी, विनीता रानी आदि थे।
इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंबोज धर्मशाला में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर मृतका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहां अजय गाबा, शैलेंद्र शर्मा, संजीव अरोरा, विकास तनेजा, शराफत अली मंसूरी, गुरविंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, इंद्रपाल सिंह, मोहित चौहान, किशोर सामंत, वेद भगत, अमरजीत सिंह, सचिन बजाज, सुमित सिंह, शिवम पपनेजा, गोलू कालड़ा आदि थे।
वहीं, किच्छा आम आदमी पार्टी ने बुधवार देर शाम को एमपी चौक से डीडी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। वहां जनार्दन सिंह, कुलवंत सिंह, जावेद मलिक, दिनेश यादव, सीपी अधिकारी, डॉ. कुंवर जी. वर्द्धन, सुरेंद्र बागा, मुख्तयार सिंह, नवनीत सिंह, अखलाक कुरैशी, जितेंद्र यादव आदि थे। इधर, गूलरभोज में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर, रेवती सामंत, विमला कांडपाल, नजमा बेगम, रेखा रावत, सुनीता, फूलजहां, गोविंद धपोला, रोशन दहुजा, तारक बाछाड़, राधा, पूजा, गंगा देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें