फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 15 May 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार का पुतला दहन किया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। नीट पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस जिला कार्यकारिणी और युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता नेता नरेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल साबित हुई है। कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत ने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं और इसमें रसूख वाले लोगों की संलिप्तता के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को तीन बार मौका दिया, लेकिन सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आकाश कप्रवाण, विधानसभा अध्यक्ष मनमोहन कप्रवाण, नगर अध्यक्ष प्रियांशु आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं अगस्त्यमुनि में भी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, दीपा देवी आर्य ,रजनी रावत पूर्व सभासद भूपेंद्र राणा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें