जखोली। मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में मुख्यालय परिसर जखोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास किया।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4:00 बजे तक सांकेतिक उपवास रखा। साथ ही प्रदर्शन भी किया गया।
उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल नाम का परिवर्तन नहीं, बल्कि योजना की ‘मूल आत्मा’ पर प्रहार है। नए नियमों के तहत अब रोजगार की गारंटी को कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांधीवादी विचारधारा के खिलाफ काम कर रही है। कहा कि कांग्रेस मनरेगा के पुराने स्वरूप को बहाल कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमुख प्रदीप थपलियाल,कांग्रेस पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महावीर पवार, ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली,राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह रावत,पूर्व प्रधान हरीश पुंडीर, चैन सिंह पवार,भगत सिंह पुंडीर, धर्मपाल रावत, शर्मा लाल, पूर्व प्रधान शीला भंडारी, आदि मौजूद थे। संवाद