फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज करेंगी बाबा केदार के दर्शन

Thu, 07 May 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के जनपद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका खांकरा में स्वागत किया। इस दौरान भटवाड़ी, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग क्षेत्र से कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की। इसके बाद कांग्रेस राज्य प्रभारी देर शाम सोनप्रयाग पहुंचीं जहां उन्होंने रात्रि प्रवास किया। शुक्रवार में वह बाबा केदार के दर्शन करेंगी और लौटकर जनपद में कई कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें