चारधाम विकास परियोजना (ऑलवेदर रोड) के अंतर्गत जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग निर्माण में हो रही अनियमितता को लेकर कांग्रेस द्वारा 16 दिसंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
जिला महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि परियोजना की निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा जनपद मुख्यालय व अन्य स्थानों पर मनमाने तरीके से हाईवे का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में निकास नालियां बनाने, गुलाबराय से वन विभाग के क्षतिग्रस्त मार्ग के जीरो प्वाइंट को दुरुस्त करने, आर्मी बैंड से नीचे की तरफ पैदल मार्ग निर्माण और वन विभाग रेंज कार्यालय के समीप रेलिंग लगाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रति पुलिस अधीक्षक को भी सौंपी गई है। ब्यूरो