फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कांग्रेस ने तिलवाड़ा में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Thu, 19 Nov 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जनता के बीच पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान चलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता को इस मुद्दे से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें