यूंजा घाटी के कंडारा गांव में गोकुल संस्था द्वारा दिव्यांगों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि संस्था का यह प्रयास जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अति विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य सुमन सिंह नेगी ने कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण दिव्यांग शिक्षितों के लिए आजीविका का साधन बन सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोहन जगुड़ी ने कहा कि गांवों में रहने वाले दिव्यांगों को शिक्षा व स्वरोजगार से जोड़ने की यह अनूठी पहल है। इस मौके पर संस्था की सचिव मधु मैखुरी, विनोद नेगी, ग्राम प्रधान ज्योति नेगी, नेहा जगुड़ी, विपिन रावत समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।