फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्महेश्वर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होंगी प्रतियोगिताएं भी

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली शीतकालीन गद्दी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ आगमन पर होने वाले तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। 20 से 22 नवंबर तक होने वाले मेला में सांस्कृतिक संध्या के साथ महिला व युवक मंगल दलों के कार्यक्रम होंगे। साथ ही वॉलीबाल व बैडमिंटन प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में मेलाध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मेले में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 18 नवंबर को मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। बाबा की डोली 21 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। बैठक में मेला सचिव प्रकाश रावत, विजेंद्र नेगी, जगदीश लाल, भगवती शैव, सभासद प्रदीप धरम्वाण, रवींद्र रावत, पूजा देवी, दलवीर रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें